फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   truck se kuchalkar teen saal ki bacchi ki maut

ट्रक से कुचलकर तीन साल की बच्ची की मौत  

Sat, 02 Feb 2019 11:08 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 02 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
truck se kuchalkar teen saal ki bacchi ki maut
file - फोटो : amarujala
कसबे के बस स्टैंड पर अपने माता-पिता के साथ खड़ी तीन वर्षीय बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे कैराना थाना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी फईम अपनी पत्नी खुशनुमा और तीन साल की पुत्री के साथ कस्बे के बस स्टैंड के निकट परचून की दुकान से घरेलू सामान खरीद रहे थे। उसकी तीन साल की पुत्री साजिया सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय तेज तेज गति से आए ट्रक ने बच्ची को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिये से कुचले जाने पर बच्ची की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से ट्रक को लेकर भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा कर बिडौली बस स्टैंड के निकट चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एसएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया चालक रिहान निवासी गांव कुड़ाना है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसआई ने बताया कि मृत बालिका के पिता फईम की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed