{"_id":"572a35d54f1c1b22175cd28b","slug":"troubled-mother-sprinkled-kerosene-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान मां ने छिड़का मिट्टी का तेल, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान मां ने छिड़का मिट्टी का तेल, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 04 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चोरी के झूठे आरोप में रिक्शा चालक को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीड़ित युवक की मां ने मिट्टी का तेल छिड़कने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।
27 अप्रैल को कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी रिक्शा चालक मनोज को पुरानी रंजिश के कारण मोहल्ले के ही मामचंद ने अपने साथियों सहित पकड़ लिया था। आरोप था कि मामचंद व उसके साथियों ने मनोज को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को बंधनमुक्त कराया। इस मामले में मनोज के पिता जगदीश ने आरोपी मामचंद, संजय, नरेश, पप्पू और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी नरेश, मुकेश और संजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
बुधवार को पीड़ित परिजन घायल अवस्था में मनोज को लेकर एसपी दफ्तर पर पहुंचे। यहां परिजनों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मनोज की मां ने मिट्टी का तेल छिड़कने की कोशिश की, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसके हाथ से तेल की बोतल छीनी। बाद में एसपी बाहर आकर पीड़ित परिजनों से मिले। एसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने किया थाने का घेराव
कांधला। रिक्शा चालक को खंभे से बांधकर बनाकर पीटने के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होनेे पर आक्रोशित परिजनों ने कश्यप समाज के लोगों के साथ थाने का घेराव किया। एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला रायजादगान निवासी रिक्शा चालक मनोज को चोरी के आरोप में मोहल्ले के ही मामचंद और पप्पू सहित पांच लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मनोज को बंधनमुक्त कराकर चिकित्सालय भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार मनोज का दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए, लेकिन मुख्य आरोपी मामचंद और पप्पू को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। बुधवार शाम मनोज के पिता जगदीश ने अपने परिवार व समाज के लोगों के साथ थाने का घेराव किया। कहा कि घटना को एक सप्ताह बीत गया है, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी साहब सिंह ने पीड़ित परिवार के लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।