फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trouble due to damage to slab and drain

स्लैब व नाला क्षतिग्रस्त होने से परेशानी

Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to damage to slab and drain
गढ़ीपुख्ता थाने पर बेरिकेडिंग रुम के सामने टूटा पड़ा स्लैब। - फोटो : SHAMLI
स्लैब व नाला क्षतिग्रस्त होने से परेशानी
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। थाने के सामने स्थित नाले पर रखा गया स्लैब क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुलिसकर्मियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसी भी दिन हादसा हो सकता है।
थाने के सामने लाखों की लागत से बने नाले की हालत भी खस्ता है, उसकी दीवारें क्षतिग्रस्त होने लगीं हैं। कस्बा निवासी विजय गिरी, संजीव सैनी, राजुल अरोरा, मुनत्याज आदि का कहना है कि कस्बे की तरफ से पानी की निकासी के लिए करीब 300 मीटर नाला थाने के सामने से गुजरता है, जो कई जगह से टूटा हुआ है। नाले का पानी एक जगह एकत्र होने से वहां गंदगी रहती है। खेतों की तरफ बनी नाले की दीवार भी टूट गई है। जिस कारण नाले का पानी खेतों में पहुंच जाता है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। नाले में गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बढ़ी है।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का आरोप है कि इस बारे में कई बार नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र देकर नाले का निर्माण कराने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से नाले का निर्माण व थाने के गेट के सामने खस्ताहाल स्लैब को भी बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed