{"_id":"65de44af85318109240a2081","slug":"trigonometry-in-maths-paper-baffles-students-shamli-news-c-26-1-aur1003-117125-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गणित के पेपर में त्रिकोणमिति ने छात्रों को घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गणित के पेपर में त्रिकोणमिति ने छात्रों को घुमाया
Wed, 28 Feb 2024 01:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्राओ की लगी भीड
शामली। जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित कराई गई। सभी केंद्रों पर 503 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। कई केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में कुछ प्रश्नों ने छात्रों को घुमाया। सचल दल ने गणित के पेपर में चेकिंग अभियान चलाया। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला।
मंगलवार को जनपद के 33 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते हुए केंद्र के अंदर भेजा गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित विषय और इंटर की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। जिसमें गणित में 9634 पंजीकृत रहें। जिनमें से 454 ने परीक्षा छोड़ी और 9180 ने परीक्षा दी। इंटर कंप्यूटर में 149 पंजीकृत रहे, 7 ने परीक्षा छोड़ी और 142 ने परीक्षा दी।
वहीं, द्वितीय पाली में इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। जिसमें 1677 पंजीकृत रहे। जिनमें से 42 ने परीक्षा छोड़ी और 1635 ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के दौरान वीवी इंटर शामली, आरडी इंटर कॉलेज सिक्का, लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन और गुरु नानक इंटर कॉलेज जलालाबाद का निरीक्षण किया। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र के विषय में पूछा तो अस्वित देशवाल और दीक्षित ने बताया कि त्रिकोणमिति के कई प्रश्न कठिन थे। जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। वहीं, छात्र शुभ और विशेष ने बताया कि प्रश्नपत्र में त्रिभुज और सर्कल के भी काफी कठिन प्रश्न थे। समांतर श्रेणी के भी कई प्रश्नों ने उलझाया। परीक्षा में 70 में से 50 से 60 के बीच अंक आने की उम्मीद है।