फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traveling became expensive

Shamli News: रोडवेज की बसों में महंगा हुआ सफर

Tue, 07 Feb 2023 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Feb 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Traveling became expensive
- 25 पैसे प्रति किमी किराए की हुई वृद्धि, यात्रियों की जेब पर महंगाई की भार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी रोडवेज और मिनी बसों में मंगलवार से यात्रियों का सफर महंगा हो गया। 25 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है। सहारनपुर परिक्षेत्र में रोडवेज की आय में प्रतिदिन सात से आठ लाख रुपये का इजाफा होगा।
रोडवेज की साधारण बसों में मंगलवार से 25 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा दिया गया है। इससे पहले किराया 1.05 रुपये प्रति किमी निर्धारित था। मंगलवार सात फरवरी से यह बढ़कर 1.30 रुपये प्रति किमी हो गया। जनरथ 3x2 में 1.64 रुपये, जनरथ 2x2 में 1.94 रुपये, वातानुकूलित बसों में 2.89 रुपये, वॉल्वो में 2.87 रुपये प्रति किमी की वृद्धि की गई है। शामली से लोनी तक संचालित मिनी बसों में किराया बढ़ा दिया गया है। शामली से लोनी मोड़ तक रॉयल्टी के आधार पर 49 मिनी बसों का संचालन होता है। यूपी रोडवेज की तर्ज पर मिनी बसों ने भी 25 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर होगा। बसों में यात्रा करना यात्रियों के लिए काफी महंगा हो गया है। लोनी मोड़ तक के 21 रुपये अब अतिरिक्त देने होंगे, जबकि मेरठ और सहारनपुर जाने के लिए 18 रुपये अतिरिक्त का भार पड़ेगा। इसको लेकर यात्रियों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोडवेज की बढ़ेगी आय
किराया बढ़ने से शामली रोडवेज की 24 अनुबंधित बसों को प्रतिदिन की आय करीब ढाई लाख से बढ़कर करीब तीन लाख रुपये हो जाएगी। दूसरी ओर, रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे के बाद 25 पैसे किराया बढ़ोत्तरी हो गई है। सहारनपुर परिक्षेत्र मे शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जिलों के छह रोडवेज डिपो की निगम और अनुबंधित बसों से 65 लाख रुपये प्रतिदिन सवारियों से आय होती थी। किराया बढ़ने के बाद सवारियों से सात से आठ लाख रुपये अधिक आय होगी। मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि शामली से लोनी तक प्रतिदिन 2000-2200 रुपये की बचत प्रत्येक बस मालिक को होती थी। किराया वृद्धि के बाद शामली से लोनी तक प्रत्येक बस मालिक को 3 हजार रुपये से 3500 रुपये की बचत होगी।

- प्राइवेट बसों का नहीं बढ़ेगा किराया
मुजफ्फरनगर-शामली, कैराना, बिडौली प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में प्राइवेट बसों के किराए में कोई वृद्धि नहीं होगी। सवारियों से पूर्व निर्धारित कराया ही लिया जाएगा।

मार्ग पूर्व किराया अब किराया
शामली से मेरठ 81 रुपये 98 रुपये
शामली से लोनी मोड़ 108 रुपये 131 रुपये
शामली से सहारनपुर 82 रुपये 100 रुपये
शामली से मुजफ्फरनगर 57 रुपये 70 रुपये
शामली से गंगोह 66 रुपये 80 रुपये
शामली से करनाल 60 रुपये 72 रुपये

शामली से पानीपत 40 रुपये 50 रुपये
शामली से बागपत 80 रुपये 91 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed