{"_id":"68b49a215aef173316025e94","slug":"transport-businessman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-shamli-news-c-26-1-sal1002-148713-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की संदिग्ध हालात में हुई मौत, जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की संदिग्ध हालात में हुई मौत, जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजेंद्र चौधरी उर्फ पप्पू (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव माजरा रोड स्थित बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज मार्ग पर पड़ा मिला। ट्रांसपोर्टर की स्कूटी व मोबाइल गायब मिले हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक गांव धनैना के पूर्व प्रधान बिट्टू चौधरी का भाई था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजनों की ओर से अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
मूल रूप से गढ़ीपुख्ता थाने के गांव धनैना के मूल निवासी अजेंद्र चौधरी अपने भाइयों के साथ ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे। वह अपने परिवार के साथ शामली के कौशांबी विहार में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब दस बजे स्कूटी से कौशांबी विहार स्थित घर से गए थे। दोपहर में करीब 12 बजे आदर्श मंडी थाना पुलिस को माजरा रोड स्थित बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के सामने शव पड़ा होने की जानकारी मिली।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल की। किसी परिचित ने फोटो देखकर फोन पर परिजनों इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान बिट्टू चौधरी ने बताया कि उनके भाई की स्कूटी व मोबाइल फोन गायब है, जिससे उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। व्यवसायी की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की तरफ से अभी थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। ट्रांसपोर्टर की मौत हार्टअटैक या अन्य किस कारण से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। पुलिस टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।