{"_id":"09c946b05bfa3244900d2e2d09d33fd0","slug":"trains-to-speed-drill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की कवायद
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाए जाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को टेक्निकल टीम ने स्टेशन का निरीक्षण किया और पटरियों के बीच की दूरी व उनकी मजबूती का आकलन किया। इस दौरान टीम ने स्टेशन पर रखे सिलेंडर व रिकॉर्ड आदि का भी निरीक्षण किया।
शुक्रवार को लोनी से रेलवे की टेक्निकल टीम के सीनियर डीएसओ विपिन पाल सिंह व सीनियर डीईएन धनंजय सिंह टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर रिकॉर्ड चेक किया और सिलेंडर आदि की जांच की। टीम ने ट्रेन की पटरियों का निरीक्षण किया। डीएसओ ने बताया कि लोनी से लेकर सहारनपुर तक रेलवे की पटरियों का निरीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी।
इस दौरान केबिन मैनों की ओर से समस्या रखी गई। उन्होंने बताया इस मार्ग पर इमरजेंसी लाइट लगवाई जाएं, जबकि स्टेशन अधीक्षक ने स्टेशन पर सौर ऊर्जा लगवाने की मांग की। लाइट जाने के कारण स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है, जिससे परेशानी होती है। सीनियर डीएसओ ने सभी समस्याओं के समाधान का जल्द आश्वासन दिया है। इसके बाद टीम सहारनपुर के लिए रवाना हो गई।