फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trains started running at a speed of 100 km per hour

सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगीं ट्रेनें

Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trains started running at a speed of 100 km per hour
सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगीं ट्रेनें
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर सभी ट्रेनों की 100 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ने की अनुमति उत्तर रेलवे ने दे दी है। बुधवार को दिल्ली खंड की सभी ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ीं।
दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अभी तक 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चल रहीं थीं। नया रेलवे ट्रैक बदले जाने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग की 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लागू करने के उद्देश्य से वर्ष 2011 में स्पेेशल ट्रेन से ट्रायल किया था। तीन माह पूर्व दिल्ली से लेकर टपरी तक 100 किमी प्रति घंटे स्पीड का ट्रायल किया गया। पिछले सप्ताह शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए दिल्ली मंडल के डीआरएम एससी जैन ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 100 किमी प्रतिघंटे की जल्द सभी ट्रेनों की स्पीड हो जाएगी। 100 किमी प्रति घंटे की ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की सिफारिश कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 100 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के संचालन की अनुमति जारी कर दी। बुधवार को दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर सभी ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे से संचालन शुरू कर दिया गया। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 100 किमी प्रतिघंटे ट्रेनो का संचालन करने का आदेश प्राप्त हो गया था। बुधवार को सभी ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस रेलवे ट्रैक पर लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed