{"_id":"62aa24805dbac909aa49365c","slug":"training-given-to-ncc-cadets-shamli-news-mrt593028228","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में 85 बटालियन एनसीसी शामली के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
बुधवार को आयोजित शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल कैनेथ रोशन ने कैडेट्स का स्वागत किया और उन्हें शिविर में दिए जाने वाले प्रशिक्षण और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दस दिन के दौरान ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, मैप रीडिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ योगा क्लास और प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी कैडेट्स को आपस में मिल जुल कर अनुशासन के साथ रहने, स्वस्थ रहने के लिए खूब पानी पीने और कोविड -19 प्रोटोकोल का पालन करते हुए सफाई से रहने की सीख दी।
शिविर में जनपद के आरके इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, एलएलआर इंटर कॉलेज थानाभवन, एनपी इंटर कॉलेज जलालाबाद, इंटर कॉलेज एलम, किसान इंटर कॉलेज अलीपुर, एल्पाइन कॉलेज, आरके पीजी कॉलेज, एमआईसी असारा, एचएम जेआईसी टीकरी, एससीएलएन इंटर कॉलेज कांधला और सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल आदि कॉलेज के कैडेट्स शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर में कर्नल राजेंद्र सिंह, मेजर अनस खान, कैप्टन लोकेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, चीफ ऑफिसर अशोक कुमार, सेकेंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सूबेदार सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह, हवलदार विजय, कपिल, संजीव पंवार, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।