{"_id":"6158a7ff8ebc3e29907d6f81","slug":"traffic-inspector-line-spot-accused-of-indecency-with-traders-shamli-news-mrt5589421122","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से अभद्रता का आरोपी ट्रैफिक दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से अभद्रता का आरोपी ट्रैफिक दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों से अभद्रता का आरोपी ट्रैफिक दरोगा लाइन हाजिर
शामली। व्यापारियों से अभद्रता के मामले में एसपी ने आरोपी ट्रैफिक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग पदाधिकारियों के साथ शिव मूर्ति सुभाष चौक के निकट दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। इन दुकानदारों ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस के दरोगा पर अतिक्रमण की आड़ में अभद्रता करने का आरोप लगाया था। दुकान पर बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिए थे। घनश्यामदास गर्ग ने एसपी सुकीर्ति माधव से आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। भविष्य में भी कोई भी पुलिस कर्मचारी व्यापारी के साथ सम्मानजनक भाषा का ही प्रयोग करेगा। घनश्याम दास ने व्यापारियों को एकजुट रहने और एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण जैसी बुराइयों से बचना चाहिए। अतिक्रमण से आम नागरिकों को आवाजाही में परेशानी होती है। सुभाष चंद्र धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष, रवि संगल नगर महामंत्री, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।