फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traffic awareness rally flagged off

यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

Sun, 01 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic awareness rally flagged off
ामली पुलिस लाइन में यातायात जागरूकता रैली को झंडी दिखाते एसपी नित्यानंद राय - फोटो : SHAMLI
यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन

शामली। एसपी नित्यानंद राय ने कहा कि सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सावधानी से ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। एसपी ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रविवार से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन में एसपी नित्यानंद राय ने यातायात पुलिस की जागरूकता रैली में शामिल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कहा कि यातायात माह मात्र परंपरा नहीं है। इसका उद्देश्य यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार और वाहन चलाते समय चालकों को अपेक्षित सावधानियों के बारे में जागरूक करना है।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने यातायात माह मनाए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाओं में कमी और आम आदमी को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक बनाए जाने के लिए नवंबर में पूरे माह कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस साल यातायात माह में न केवल शहरों में बल्कि गांव में भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में पेट्रोल पंप एसोसिएशन, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, बस यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ यातायात प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में बालते एसपी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में बालते एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed