फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders will not tolerate harassment: Ghanshyam Das Garg

उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यापारी: घनश्याम दास गर्ग

Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traders will not tolerate harassment: Ghanshyam Das Garg
चौसाना। कस्बे में सोमवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कस्बे के डेयरी व्यापार से जुड़े व्यापारियों ने अधिकारियों के शोषण की शिकायत की। बताया कि सैंपल भरने के नाम पर विभाग के अधिकारी उत्पीड़न करते हैं। इसके अलावा बाट-माप विभाग भी छोटे व्यापारियों का शोषण करता है। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अधिकारियों से बात कर सहयोग की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यापारियों का शोषण किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही व्यापारियोें से अपने हितों को ध्यान में रखकर सरकार चुनने की अपील की। इस दौरान मुकेश कुमार, देशराज, टिन्नक, नाथीराम, अमित कुमार, रिषभ कुमार, गौरव, राकेश, पीयूष, अनुभव गर्ग, बिट्टू सैनी, आयुष गोयल, उमेश कुमार, संजय कुमार, विभोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed