फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders staged a sit-in at Subhash Chowk

सुभाष चौक पर व्यापारियों ने दिया धरना

Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Traders staged a sit-in at Subhash Chowk
शामली के सुभाष चौक पर धरना देते व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने सुभाष चौक पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में एकत्र होकर धरना दिया। किया। इस दौरान केंद्र सरकार से नए प्रस्तावित उपभोक्ता कानून शीघ्र लागू करने और विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के एफडीआई जैसे कानूनों का उल्लंघन कर व्यापार करने पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां विदेशी फंडिंग करके हमारे देश में सस्ती दरों पर अपने माल बेचकर हमारे देश के व्यापारियों को बर्बाद करने का काम कर रही हैं। अब देश का व्यापारी ऐसा नहीं होने देगा। यह हल्ला बोल धरना का कार्यक्रम देशभर में 15 अक्तूबर तक चलेगा। मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, मनोज मित्तल, कबीर कांबोज, अनुज गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed