फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders shout against the government

व्यापारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

Wed, 29 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Traders shout against the government
शामली सुभाष चौक पर धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : SHAMLI
शामली। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सुभाष चौक शिव मूर्ति पर व्यापारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कहा कि लॉकडाउन लगने से चरमराई व्यापारियों की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए आर्थिक राहत पैकेज दिया जाए। कोरोना संक्रमण से मृत व्यापारियों के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। जीएसटी परिषद के एक जनवरी से कपड़ा, जूते व स्टेशनरी आदि पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के स्टॉक का बीमा कराने की जिम्मेदारी सरकार की हो। प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर संगठन महामंत्री अनुज गोयल, पंकज वालिया, ब्रजभूषण संगल, राजेश सिंघल, प्रदीप सिंघल, मनोज मित्तल, राम कुमार कांबोज, वैभव गोयल, विक्की, प्रवीण गर्ग, सुधीर बंसल, राम कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैराना में कैराना तहसील मुख्यालय पर व्यापारियों ने धरना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रियंका जायसवाल को सौंपा। मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, विकास जैन, प्रदीप गोयल, शौकीन अंसारी, राकेश वर्मा, अमित कंसल, रईस अहमद, वाजिद अंसारी, नफीस अहमद, अरशद अंसारी व श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों के लिए राहत पैकेज जारी किया जाए
झिंझाना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन झिंझाना पुलिस को दिया। जिसमें व्यापारियों को राहत पैकेज जारी करने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट काल में लगे लॉकडाउन के कारण देश के व्यापारियों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसे पटरी पर लाने को आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाए। मौके पर दीपक मित्तल, राहुल प्रेमी, शुभम, गोपाल, सन्नी संगल, विपिन गुप्ता, शिव कुमार, धर्म प्रकाश जैन, सर्वेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed