{"_id":"628bd4ee20d61d3984573441","slug":"traders-should-remove-the-encroachment-themselves-eo-shamli-news-mrt589877979","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण खुद हटा लें व्यापारी: ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण खुद हटा लें व्यापारी: ईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण स्वयं ही हटा लें व्यापारी : ईओ
शामली, कांधला। सोमवार को नगर पालिका परिषद की ईओ ने अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने हिदायत दी कि व्यापारी स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें।
ईओ एवं डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर पैड़ी और चबूतरे बना कर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके चलते मार्ग संकरे हो चुके हैं। नगर पालिका शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उससे पूर्व व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अतिक्रमण स्वयं हटा लें। सूचना के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मोहन लाल चावला व युवा इकाई जिलाध्यक्ष सचिन गोयल, संजीव अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने मांग की है कि दिल्ली बस स्टैंड से लेकर कैराना बस स्टैंड तक व अन्य बाजारों में पिलर व पेंट्स के माध्यम से सीमा चिह्नित कर दी जाए ताकि व्यापारी उससे बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न कर सकें। अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को शोषण न किया जाए।
डिप्टी कलक्टर निकिता शर्मा ने व्यापारियों को पॉलिथीन के प्रयोग को भी पूर्णतया बंद करने की अपील की, साथ ही पॉलिथीन के प्रयोग करने पर कार्रवाई चेतावनी भी दी। बैठक में मुख्य लिपिक अशोक, अमरीश बाबू, ईश्वर दयाल कंसल, मोहनलाल चावला, विपिन कुच्छल, देवेंद्र जैन, निधीश मित्तल, पुनीत नारंग सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने दी चेतावनी
कांधला। पुलिस ने सोमवार को कैराना मार्ग से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। पुलिस ने सड़क किनारे से ठेली व अन्य सामान को हटाने के लिए कहा। दुकानदारों द्वारा मार्ग पर रखे सामान व अन्य उपकरणों को सख्ती के साथ मार्ग से हटाकर सीमा के अंतर्गत रखने की हिदायत दी। पुलिस ने नगर के विभिन्न बाजारों में पैदल भ्रमण कर प्रथम दिन अतिक्रमण शीघ्र ही हटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी पुलिस ने पैदल भ्रमण शासन के आदेशों को पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। व्यापारी शासन के आदेशों पालन नहीं करते हैं तो पुलिस सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाएगी।