{"_id":"62a3935b449ccc0cb82f8dc8","slug":"traders-in-every-district-will-celebrate-sankalp-diwas-today-shamli-news-mrt592379322","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में व्यापारी आज मनाएंगे संकल्प दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में व्यापारी आज मनाएंगे संकल्प दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सुभाष चौक स्थित मुख्यालय में हुई। बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि 11 जून को उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर में व्यापारी अपने जिलों व नगरों में संकल्प दिवस मनाएंगे।
सभी अपने-अपने पदों की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान को सुरक्षित कर हर तरह के उत्पीड़न से बचाने के लिए कार्य करने का संकल्प लेंगे। संगठन के युवा जिला अध्यक्ष ऋषभ जैन के आवास पर टंकी रोड गली नंबर-2 पर कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रदेश जिले व नगर के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इसी दिन से प्रदेश भर में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जो 31 दिसंबर तक चलेगा। 50,000 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों की मांग को दोहराते हुए कहा कि सरकार व्यापारियों की उपेक्षा अनदेखी कर रही है। व्यापारियों की और कतई ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी मांगे पूरी नहीं होगी तो प्रदेश का व्यापारी मजबूरन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल ,राजेश जैन, ऋषभ जैन, शिवांक गर्ग ,आशु पुरी, मनोज मित्तल, रविसंगल, राजेश जैन ,महेश धीमान आदि उपस्थित रहे।