फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders gheraoed the Chandigarh Police

व्यापारियों ने चड़ीगढ़ पुलिस का किया घेराव

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traders gheraoed the Chandigarh Police
शामली कोतवाली में चंडीगढ़ पुलिस का घेराव कर हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
व्यापारियों ने चड़ीगढ़ पुलिस का किया घेराव
विज्ञापन

शामली। चेन स्नेचिंग करने के आरोपी को साथ लेकर चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम बड़ा बाजार में सराफ की दुकान पर पहुंची। पुलिस टीम ने सराफ पर चोरी व लूट की सोने की चेन खरीदने का आरोप लगाया। सूचना पर व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस टीम का घेराव किया और आरोपी के साथ धक्कामुक्की की। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत किया और कोतवाली ले गई। इसके बाद पुलिस टीम बिना कार्रवाई के लौट गई।
मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह पुलिस टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। वह झिंझाना क्षेत्र निवासी चेन स्नेचिंग के आरोपी को साथ लाए थे। पुलिस टीम कोतवाली में आमद कराने के बाद बड़ा बाजार में एक सराफ की दुकान पहुंची। आरोपी ने दुकान पर सोने की चेन व अन्य सामान बेचने का दावा किया। चंडीगढ़ पुलिस की सूचना पर व्यापारी घनश्यामदास गर्ग, पवन संगल, नरेंद्र अग्रवाल, रोबिन गर्ग, निशिकांत संगल आदि इकट्ठे हो गए। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस टीम का घेराव किया। इस दौरान आरोपी के साथ धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बाहर की पुलिस आए दिन व्यापारियों को बेवजह परेशान करती है। उन्होंने बाहरी पुलिस पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाकर शांत किया। इसके बाद व्यापारी और चंडीगढ़ पुलिस कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं है कि सराफा व्यापारी ने किसी तरह का चोरी या लूट का सामान खरीदा हो। करीब दो घंटे तक व्यापारियों के साथ बातचीत और गहमागहमी के बाद चंडीगढ़ पुलिस टीम बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस आई थी। व्यापारियों से बातचीत करने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed