फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Traders divided into two groups regarding weekly closure

साप्ताहिक बंदी को लेकर दो गुटों में बंटे व्यापारी

Mon, 21 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traders divided into two groups regarding weekly closure
साप्ताहिक बंदी को लेकर दो गुटों में बंटे व्यापारी
विज्ञापन

ऊन। साप्ताहिक बंदी को लेकर नगर में व्यापारी दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने रविवार को साप्ताहिक बंदी करने की मुनादी करा दी, जबकि दूसरा गुट श्रम विभाग द्वारा नियत सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी कराना चाहता है। इस संबंध में व्यापारियों ने डीएम को पत्र भेजकर साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित कराने की मांग की है। नगर पंचायत ऊन में श्रम विभाग द्वारा सोमवार को साप्ताहिक बंदी का रखने का आदेश व्यापारियों को दिया हुआ है, लेकिन कुछ व्यापारी सोमवार की बजाए रविवार को साप्ताहिक बंदी कराना चाहते हैं। इस संबंध में व्यापार मंडल के पदाधिकारी शांतनु मित्तल ने एसडीएम से मिलकर रविवार को साप्ताहिक बंदी कराने की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने शनिवार शाम को नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी करने हेतु व्यापारियों से अपील करते हुए मुनादी करा दी। इसके बाद व्यापारियों के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया तथा रविवार को बाजार में दुकानें खोल दी तथा सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया। इस संबंध में जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार अग्रहरि ने बताया कि नगर में श्रम विभाग की ओर से सोमवार को ही साप्ताहिक बंदी का आदेश जारी है। डीएम के निर्देश पर ही दिन में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed