फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tractor submerged in Yarpur underpass, driver rescued

यारपुर अंडरपास में डूबा ट्रैक्टर, बचा चालक

Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor submerged in Yarpur underpass, driver rescued
थानाभवन अंडर पास में भरने से डूबा ट्रैक्टर - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। लगातार हो रही बारिश से कस्बे के चारों अंडरपास जलमग्न हो गए हैं। मंगलवार को जब एक युवक ट्रैक्टर लेकर यारपुर अंडरपास से गुजरा तो अधिक पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर अंडरपास में डूब गया। चालक ने ट्रैक्टर के ऊपर खड़े होकर जान बचाई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक ने दूसरा ट्रैक्टर मंगवाकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला। इसके अलावा भी लोगों को यहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी सनव्वर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढोने का काम करता है। मंगलवार सुबह सनव्वर किसी काम से ऊन क्षेत्र के एक गांव जा रहा था। रास्ते में जैसे ही वह कस्बे के यारपुर अंडरपास को पार करने लगा तो बीच में पूरा ट्रैक्टर अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूब गया। सनव्वर ने ट्रैक्टर को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी में पहुंचते ही ट्रैक्टर बंद हो गया। इस पर सनव्वर ने नगर पंचायत को फोन पर मदद की गुहार लगाई, लेकिन काफी देर प्रयास के बाद भी नगर पंचायत से कोई उसकी मदद करने के लिए नहीं पहुंचा। दो घंटे इंतजार के बाद सनव्वर ने अपने गांव में फोन कर दूसरा ट्रैक्टर मंगाया, जिसके बाद काफी मशक्कत कर ट्रैक्टर बाहर निकला।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे से लगे चारों अंडरपास से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण चारों अंडरपास जलमग्न हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में वाहन सवारों को तो कई-कई किमी का अतिरिक्त सफर तय कर जाना पड़ रहा है। जबकि, पैदल लोग अंडरपास बनने के बावजूद खतरे के चलते रेलवे लाइन से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोट
अंडरपास से पानी की निकासी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी रेलवे की है। इस संबंध में उन्हें कई बार पत्र भेजा गया है। साथ ही नगर पंचायत अपने स्तर से पहले भी कई बार जन सुविधा को देखते हुए अंडरपास से पानी की निकासी करा चुका है। अब भी नगर पंचायत अपना पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।--रफत प्रवीण, चेयरमैन नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed