{"_id":"68b5edc7f46f41ffa30592fa","slug":"tractor-driver-died-due-to-electric-shock-while-unloading-sand-shamli-news-c-26-1-sal1002-148764-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेत उतारते समय करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेत उतारते समय करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
गांव जमालपुर में मृतक सहदेव के घर गमजाद बैठी महिलाएं। संवाद
- ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। क्षेत्र के गांव टपराना में सोमवार एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक सहदेव (40) की मौत हो गई। उस समय वह ट्रैक्टर-ट्राली से रेत उतार रहा था। हादसे में ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग भी लग गई।
गांव जमालपुर निवासी सहदेव सुबह करीब तीन बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव टपराना में हाशिम के मकान पर रेत उतार रहा था। जैसे ही उसने रेत उतारने के लिए ट्रॉली को हाइड्रोलिक जैक से ऊपर उठाया तो वह ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। करंट दौड़ते ही ट्रैक्टर में धमाका हुआ और चालक सहदेव उसकी चपेट में आ गया। चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर के अगले हिस्से में आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव टपराना के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाइन की ऊंचाई कम होने की शिकायत कई बार की जा चुकी थी, लेकिन लापरवाही के कारण उसे ठीक नहीं किया गया। यदि समय रहते बिजली विभाग ने ध्यान दिया होता, तो यह हादसा होने से बच सकता था। चालक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रेमपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी है।