फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   track par leti mahila

छह माह की बच्ची के साथ ट्रैक पर जा लेटी महिला

Fri, 30 Sep 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 30 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
track par leti mahila
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
शामली में धीमानपुरा रेलवे फाटक पर एक महिला ने अपनी छह माह की बच्ची के साथ ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया।  बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव गोहरनी निवासी एक महिला अपनी छह माह की बच्ची के साथ शामली पहुंची। दोपहर करीब बाहर बजे वह सहारनपुर जा रही लाल ट्रेन के सामने धीमानपुरा फाटक पर लेट गई।
विज्ञापन


महिला को बच्ची के साथ ट्रैक पर लेटे देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रेन के आने से चंद पलो पहले ही महिला को ट्रैक से हटा दिया, लेकिन महिला आत्महत्या पर अड़ गई। जिस पर वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस महिला को थाने में ले आई। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीता है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उसके पति को कोतवाली में बुलवा लिया और बाद में उसको डांट फटकार लगाई। जिस पर माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों को गांव भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed