{"_id":"6127dcf78ebc3e7a1f5e0940","slug":"tough-competition-to-reach-the-final-shamli-news-mrt5534810114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में पहुंचने के लिए हुआ कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में पहुंचने के लिए हुआ कड़ा मुकाबला
विज्ञापन
शामली के लिलौन मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर आयोजित शूटिंग चैंपियन शिप में भाग लेते खिलाडी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में चल रही तीन दिवसीय द्वितीय शहीद नवाब सिंह एवं शहीद प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन फाइनल में स्थान बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
बृहस्पतिवार को तीसरे दिन खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा दमखम दिखाया। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसरी ने बताया कि एयर पिस्टल स्पर्धा में पानीपत की अनु वत्स, बड़ौत के रुद्र तोमर ने बढ़त बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। एयर राइफल पीप एनआर स्पर्धा में आयशा खान देवबंद और मंसूरी रायफल क्लब के विवेक शर्मा गौर ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। एयर रायफल आईएसएसएफ स्पर्धा में शेखर त्यागी, विशु राणा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला देर रात में होगा। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा, यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड आदि के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान कोच विपिन राणा, सोनू डांगी, सिंपल चौधरी, मनीष बालियान, अप्सरा, वाजिद खान आदि मौजूद रहे।

शामली के लिलौन मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर आयोजित शूटिंग चैंपियन शिप में भाग लेते खिलाडी- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन