{"_id":"62b4b6ce11542e286f22d825","slug":"took-samples-of-contaminated-water-from-hand-pumps-in-dayanand-nagar-shamli-news-mrt594139262","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयानंद नगर में हैंडपंपों से दूषित पानी के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयानंद नगर में हैंडपंपों से दूषित पानी के नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पहुंचकर की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मोहल्ला दयानंद नगर में हैंडपंपों से दूषित पानी आने की शिकायत पर जांच की और पानी के नमूने लिए।
नगरपालिका शामली के वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने पूर्व में मोहल्ला दयानंद नगर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायत की थी कि संत कृपाल आश्रम के सामने करीब 100 से ज्यादा भवन स्वामी के परिवार को हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार पालिका के अधिकारियों से कई बार क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भी शिकायत की। सभासद ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पहुंचकर हैंडपंप से निकलने वाले पानी की जांच की। इस दौरान उन्होंने पानी के दो नमूने लिए। बताया गया है कि इसके बाद टीम ने मोहल्ला रेलपार में भी अलग-अलग हैंडपंप से पानी के दो नमूने लिए हैं। नमूने लेने के बाद टीम चली गई।