फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tingas me afeem ki kheti pakdi

तिसंग में अफीम की खेेती पकड़ी, एक गिरफ्तार 

Mon, 15 Apr 2019 11:06 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 15 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
tingas me afeem ki kheti pakdi
file - फोटो : amarujala
पुलिस ने गांव तिसंग में अफीम की खेती करने का खुलासा किया है। मौके से बड़ी संख्या में अफीम के पौधे बरामद कर खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अजय कुमार ने थाना झिंझाना पर प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली कि गांव तिसंग में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। थाना पुलिस ने छापा मारकर मौके से खेत मालिक सरदार दलजीत सिंह उर्फ दलेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर के निकट खेत से लगभग 55 पौधे अफीम के बरामद किए। एसपी के मुताबिक पौधों पर पोपी पोटस फल लगता है। इस फल का चीरा लगाकर अफीम प्राप्त होती है। इस फल से अफीम के साथ मारफीन, कोडीन और थिबाइन जैसे नशीले पदार्थ निकाले जाते हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अफीम की खेती के लिए बीज बरेली से मंगाया गया था। 
एसपी ने बताया कि नशे की अवैध रूप से खेती करने का यह आसपास के जनपद में पहला मामला पकड़ा गया है। यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। अफीम की खेती पकड़े जाने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भेजी गई है।
विज्ञापन


तिसंग के बाद अन्य गांवों में सर्च अभियान शुरू
एसपी अजय कुमार ने बताया कि तिसंग में नशे की खेती का मिलना पुलिस के लिए एक सुराग है। इसका खुलासा होने पर इस बात का अंदेशा बन रहा है कि इस तरह की खेती अन्य स्थानों पर भी हो सकती है। इसके लिए जिले के अन्य गांवों में भी सर्च अभियान शुरू किया गया है। इसके साथ ही तिसंग में पकड़ी गई अफीम की खेती करने के रैकेट में कौन लोग शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी के बीच उगाई जा रही थी अफीम
एसपी ने बताया कि अफीम की खेती घर के निकट खेत में उगाई जा रही सब्जियों के बीच में क्यारी बनाकर अफीम की फसल उगाई जा रही थी, ताकि किसी को इसका पता न चल सके। अनजान व्यक्ति को देखकर यही लगेगा कि वहां पर सब्जी की खेती की गई है। इसके अलावा आरोपी के गन्ने के खेत की भी जांच कराई जा रही है कि कहीं गन्ने के बीच में तो अफीम की खेती नहीं की जा रही है।


अफीम बेचने के आरोप में ढाबा संचालक गिरफ्तार
 पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव पटनी के निकट ढाबे पर छापा मारकर अफीम बेचने के आरोप में ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार रात में करनाल हाईवे पर गांव पटनी के निकट ढाबे पर छापामार कर ढाबा संचालक नछत्तर सिंह निवासी गांव पटनी को डेढ़ सौ ग्राम अफीम और तौल कांटे सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकडे़ गए ढाबा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed