{"_id":"617851b26078474cd378cc31","slug":"tight-security-arrangements-will-be-made-on-diwali-shamli-news-mrt562421025","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम: एसपी
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में व्यपारियो की बैठक लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दीपावली पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम’
शामली। पुलिस लाइन शामली के सभागार में उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और पेट्रोल पंप व्यवसायियों के साथ व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
मंगलवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने दीपावली के मद्देनजर पुलिस की पिकेट बढ़ाये जाने, दुपहिया वाहनों की चेकिंग और थाना स्तर पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक किए जाने संबंधी सुझाव रखे। एसपी सुकीर्ति माधव ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि दीपावली को लेकर सभी थानाक्षेत्रों में पिकेट, मोबाइल पार्टी और वाहन चेकिंग जैसी सभी तैयारियां पुलिस विभाग द्वारा की जा रही है, जिससे व्यापारी और बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति के घूमने या देखे जाने पर थाना पुलिस, कंट्रोल रूम या अधिकारियों को सूचना दे, जिससे किसी भी अवांछनीय स्थिति से बचा जा सके और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सके। एसपी ने कहा कि दुपहिया वाहनों पर तीन सवारियों पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इससे अपराध की नीयत से घूमने वाले तीन सवारी दुपहिया वाहनों की धरपकड़ होने से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जरूरत के अनुसार बैंक में धन संबंधी कार्य के लिए निसंकोच होकर पुलिस की मदद ले सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह और सीओ सिटी प्रदीप सिंह मौजूद रहे।