{"_id":"622a502fa0ef0e0f4661978a","slug":"tight-security-arrangements-were-made-during-the-counting-of-votes-shamli-news-mrt5800145176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दौरान सुरक्षा की रही चाकचौबंद व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में नवीन मंडी स्थित मतगणना केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
शामली। विधानसभा चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रही। मतगणना स्थल नवीन मंडी से एक किलोमीटर के दायरे को सील किया गया था। कई स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को मतगणना स्थल पर ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नवीन मंडी स्थल पर जिले की शामली, कैराना और थानाभवन विधानसभा सीट की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतगणना स्थल के एक किलोमीटर दूर बैरियर लगाकर भीड़ को दूर ही रोका गया था। भैंसवाल बाईपास, कुष्ठ आश्रम, सेंट आरसी स्कूल तिराहा, बधेव नहर पुल, ब्लाक तिराहा, वीवी डिग्री कालेज के सामने, ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज तिराहा, टंकी रोड तिराहा पर बैरियर लगाए गए थे। प्रशासन द्वारा जारी पास के बिना किसी को मतगणना स्थल के क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी गई और न ही कोई वाहन चलने दिया। मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रत्याशी व मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वीवी डिग्री कालेज और ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में की गई थी। नवीन मंडी के गेट पर मेटल डिटेक्टर गेट से प्रत्याशियों व उनके एजेंटों को चेकिंग के बाद अंदर भेजा गया। मतगणना स्थल पर नवीन मंडी में पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर छावनी में तब्दील किया गया था। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी सुकीर्ति माधव मतगणना स्थल पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शाम तक मतगणना शांतिपूर्वक चलती रही।
शामली में नवीन मंडी के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI
शामली में नवीन मंडी स्थित मतगणना केंद्र प्रत्याशियों के एजेंटों को तलाशी लेते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।