फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three tehsils, complaints came 98, 16 resolved

तीन तहसील, शिकायतें आईं 98, 16 का निस्तारण

Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three tehsils, complaints came 98, 16 resolved
शामली कलेक्ट्रेट संपूर्ण समाधान दिवस शिकायत करने पहुचे गांव उस्मानपुर के ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
शामली। कैराना तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने जनसमस्याएं सुनीं। डीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय से होना चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कैराना तहसील में 37 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से महज पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसपी सुकीर्ति माधव ने महकमे के अधिकारियों को पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के आदेश दिए। इस दौरान एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीएफओ विनय कुमार, कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी आदि मौजूद रहे। बाद में डीएम ने तहसील परिसर से पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इसके अलावा शामली तहसील में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान 27 शिकायतें आईं। जिनमें से सात का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसडीएम संदीप कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम मणि अरोरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समाधान दिवस में 34 शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर चार शिकायत का निस्तारण किया गया।

शामली कलेक्ट्रेट  सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम- फोटो : SHAMLI

ामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजि  संपूर्ण समाधान दिवस के दोरान मोबाईल देखते अधिकारी

ामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजि संपूर्ण समाधान दिवस के दोरान मोबाईल देखते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दोरान सोते अधिकारी

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दोरान सोते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed