फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three new ambulances were flagged off from the district hospital

जिला अस्पताल से तीन नई एंबुलेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mon, 13 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three new ambulances were flagged off from the district hospital
शामली में जिला अस्पताल में एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना करते प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल - फोटो : SHAMLI
शामली। शासन से मिली 108 सेवा की तीन नई एंबुलेंस को जिला अस्पताल से रवाना किया गया। एंबुलेंस का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रही झंडी दिखाकर उनके आवंटित ब्लाक क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जिले में करीब छह माह से 108 और 102 की कई एंबुलेंस मानक से ज्यादा किलोमीटर चलने के कारण ओवरऐज हो चुकी है। इन एंबुलेंस के स्थान पर नई एंबुलेंस की डिमांड भेजी गई थी। शासन ने 108 सेवा की तीन नई एंबुलेंस जिले को उपलब्ध कराई है। रविवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में 108 सेवा की तीनों नई एंबुलेंस का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर उनके आवंटित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, डीएम जसजीत कौर, एसएसपी सुकीर्ति माधव, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी, सह जिला प्रभारी अमित बालियान आदि मौजूद रहे। जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि ये तीन नई एंबुलेंस जिले को पुरानी एंबुलेंस की जगह मिली है। इनमें एक एंबुलेंस थानाभवन ब्लॉक, एक ऊन ब्लॉक और एक जिला अस्पताल को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed