{"_id":"6182d318c9ca3b0e5b6ce1a1","slug":"three-miscreants-arrested-for-robbing-shamli-news-mrt5635256196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली कोतवाली पुलिस ने पकडे लूट के आरोपी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने लूट करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल, तमंचा और चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में लूट की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है।
बुधवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में लूट करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए बदमाशों के नाम कार्तिक उर्फ डैनी निवासी इनामपुरा थाना मंडावर जनपद बिजनौर, अटरिया निवासी जोगेंद्र नगर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर और पतंगा निवासी इनामपुरा थाना मंडावर जनपद बिजनौर है। बदमाशों ने 17 अगस्त को गांव काबड़ौत में और एक अक्तूबर को गांव बहावड़ी में दो महिलाओं से कुंडल छीने की घटना की थी।
एसपी के मुताबिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे घटना करने से पहले दिन में घूमकर रैकी करते है और फिर महिलाओं के जेवर छीनकर फरार हो जाते हैं। भागते समय घर में रखी नकदी व मोबाइल आदि सामान भी ले जाते हैं। घटना के दौरान उनका एक साथी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता है।
विज्ञापन
इसके बाद रात को वे ईंख में छिप जाते हैं, अगले दिन सुबह अलग-अलग रास्तों से अपने घर वापस लौट जाते थे। इसके अलावा वे खेत और सड़कों पर अकेली जा रहीं महिलाओं से कुंडल आदि जेवर छीन ले जाते थे। बदमाशों ने जनपद मुजफ्फरनगर में लूट की गई घटनाओं को अंजाम देना बताया है। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।