{"_id":"5e5d53938ebc3eeb5926518a","slug":"three-members-of-interstate-vehicle-thief-gang-arrested-shamli-news-mrt4718336129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
चौसाना पुलिस द्वारा पकडे़ बाइक चोर।
- फोटो : SHAMLI
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
चौसाना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें और विद्युत उपकरण बरामद हुए।
रविवार रात को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में चौसाना पुलिस भोगी माजरा मंदिर के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम फुरकान निवासी गांव बसी चुंधियारी, आरिफ उर्फ काला निवासी गांव बल्लामाजरा और दीपक निवासी गांव गंगारामपुर खेड़की थाना झिंझाना है। उनके कब्जे से मौके पर ही बिजली का स्टेबलाइजर, स्टार्टर और बिजली की केबिल बरामद हुई। पूछताछ में चोरों की निशानदेही पर गांव बल्ला माजरा के जंगल से झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चोरी की तीन अन्य बाइकें बरामद हुईं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरिफ उर्फ काला थाना झिंझाना से गोवध के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों को उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की थी। चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।