{"_id":"5f889b938ebc3e8cba6c3c86","slug":"three-including-two-brothers-died-in-road-accident-shamli-news-mrt5063663114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो भाइयों सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो भाइयों सहित तीन की मौत
विज्ञापन
शामली के बनत में विलाप करते मृतक संजीव व शुभम के परिजन
- फोटो : SHAMLI
सड़क दुर्घटना में दो भाइयों सहित तीन की मौत
शामली/बाबरी। पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव फतेहपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो भाइयों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का कहना है कि चारों सुबह साढ़े पांच बजे घूमने निकले थे। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर निवासी शुभम (14), संजीव (26) पुत्र सोमपाल, प्रवेश (16) पुत्र शीश कुमार और सुमित (19) पुत्र इंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर घूमने निकले थे। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास चारों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में संजीव और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित, प्रवेश को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रवेश की भी मौत हो गई। घायल सुमित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों ने पुलिस के सामने विरोध भी किया, लेकिन बाद में समझाने पर मान गए।
बाइक सवारों की मौत होने की मिली थी सूचना
शामली। सुबह पुलिस को बाइक सवारों की दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी बताई गई। बताया गया था कि चारों युवक दो बाइकों से फतेहपुर बाग से अमरूद लेने जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस मौके से बाइक मिलने से इंकार कर रही है। बाबरी थानाध्यक्ष का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो वहां बाइक नहीं मिली। एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि परिजनों ने तहरीर में सुबह घूमने जाते वक्त दुर्घटना होने की जानकारी दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।