फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three hospitals will be ready in view of the possible third wave of Corona

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर तैयार होंगे तीन अस्पताल

Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three hospitals will be ready in view of the possible third wave of Corona
कैराना। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कैराना में 20, ऊंचागांव व कंडेला में 6-6 बेड के तीन फेब्रिकेटिड अस्पतालों का जल्द निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा विदेश से आने वालों की जानकारी लेकर उनकी कोरोना जांच में तेजी लाई जाएगी। वैक्सिनेशन भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर 15 दिन के अंदर कैराना सीएचसी पर 20 बेड, कंडेला उपकेंद्र पर 6 बेड व ऊंचागांव उपकेंद्र पर 6 बेड के फेब्रिकेटिड अस्पताल तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक करके कोरोनारोधी टीके लगाए जाएंगे। विदेश से आने वालों की पहचान कराकर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाएं भी कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed