{"_id":"68c078b6bc7aa53309003bf4","slug":"three-drug-smugglers-arrested-1-kg-60-grams-of-marijuana-recovered-shamli-news-c-26-1-sal1002-149249-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन
शामली में एसपी कार्यालय में सम्मानित खिलाड़ी । सौ से स्वंय
गढ़ी पुख्ता। गढ़ी अब्दुल्ला खां चौकी पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया। यह सफलता ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत मिली है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशीला पदार्थ लेकर चौसना की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने गढ़ी अब्दुल्ला खां-चौसना मार्ग पर बालाजी मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में तीनों के पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान जैद, शहनवाज उर्फ राजू निवासी गढ़ी अब्दुल्ला खां और सावेज निवासी पलठेड़ी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि शहनवाज उर्फ राजू पर पहले से तीन मुकदमे, जैद पर नौ मुकदमे और सावेज पर दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और बरामद नशीले पदार्थ को सील कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि जिलेभर में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। जल्द ही और भी गिरोह पुलिस की पकड़ में होंगे।