फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three crore electricity bill outstanding on council schools

परिषदीय विद्यालयों पर तीन करोड़ का बिजली का बिल

Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three crore electricity bill outstanding on council schools
परिषदीय विद्यालयों पर तीन करोड़ का बिजली बिल बकाया
विज्ञापन

शामली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बिजली विभाग का 3.14 करोड़ रुपये का बिल बकाया चल रहा है। कई साल से बिजली के बिल का भुगतान न होने से विद्युत विभाग की तरफ से कनेक्शन काटे जाने की चेतावनी के नोटिस भेजे जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन को बिल भुगतान के लिए डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक कोई बजट जारी नहीं हो सका।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 537 प्राथमिक व 214 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। शासन के निर्देश पर कई साल से विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन जारी कर पंखा व लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिकतर विद्यालयों में बिजली कनेक्शन दिए गए, लेकिन बिलों का भुगतान आज तक नहीं हो पाया। इसके चलते विद्यालयों पर करीब 3.14 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया हो गया है। इस बारे में पड़ताल की गई तो कहीं विद्यालय में बकाया बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी के नोटिस मिलना पाया गया तो कहीं कई साल से बिल जमा न होना पाया गया।
विज्ञापन

39 हजार का बिल, कनेक्शन काटने का नोटिस
आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर-एक की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि 16 सितंबर को बिजली विभाग का नोटिस मिला है, जिसमें 39530 रुपये बकाया बताते हुए कनेक्शन विच्छेद करने की चेतावनी दी गई है। विद्युत बिल के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई साल से नहीं जमा हुआ बिल
पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में विद्युत कनेक्शन है, लेकिन कई साल से बिल जमा नहीं हुआ। इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। उनके स्तर से ही बिल जमा होगा।
विद्यालय में बिजली का कनेक्शन नहीं
संविलियत विद्यालय बालक जूनियर हाईस्कूल बनखंडी शामली के प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि उनके विद्यालय में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं है। इसके लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

कोट
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बिजली के बिल का 3.14 करोड़ रुपये बकाया है। बिल भुगतान के लिए शासन को डिमांड के साथ दो बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। अभी बजट नहीं मिला है।
-सुधीर कुमार जिला समन्वयक, बीएसए कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed