फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three bridges will be built, you will get freedom from jam

एक करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेंगे तीन पुल, जाम से मिलेगी मुक्ति

Sat, 30 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three bridges will be built, you will get freedom from jam
कांधला। कस्बे में छोटी नहर पुल का चौड़ीकरण 53.30 लाख की लागत होगा। इसके अलावा 26.65-26.65 की लागत से दो और पुलों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

छोटी नहर पुल का चौड़ीकरण होने से कस्बे में जाम से मुक्ति मिलेगी। जाम की समस्या के अलावा के इस पुल पर कई बार वाहनों के नहर में गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। इस समस्या के निस्तारण की कस्बे के लोग काफी समय से प्रशासन से मांग कर रहे थे। कई बार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी विधायक व जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग की थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कस्बे के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाया था। जिस पर स्वीकृति मिलने से कस्बे के लोगों के साथ ही देहात क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि (कांधला-कैराना मार्ग) पुल 10 मीटर चौड़ाई में लगभग 53.30 लाख रुपये की लागत से बनेगा। जबकि शेष दो अन्य पुल फजलुपर माईनर दा गोल्ड पब्लिक स्कूल तथा सूरजकुंड महादेव मंदिर के सामने (भारसी - कांधला मार्ग) वाला पुल 5-5 मीटर की चौड़ाई में क्रमश: 26.65 - 26.65 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत हो चुके हैं। जिनका टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण होने जा रही हैं। छोटी नहर पर पुलों के निर्माण से क्षेत्र में खुशी लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed