फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three arrested, including younger brother's wife and brother-in-law in advocate murder

अधिवक्ता हत्याकांड में नामजद छोटे भाई की पत्नी व साला समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2019 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including younger brother's wife and brother-in-law in advocate murder
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर रोड पर पांच दिन पहले अधिवक्ता गुलजार अहमद की हत्या में नामजद छोटे भाई की पत्नी, साला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि छोटे भाई की पत्नी से चल रहे पारिवारिक मुकदमे की पैरवी करने के कारण अधिवक्ता की हत्या की गई है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी अधिवक्ता गुलजार अहमद की बुधवार रात सहारनपुर रोड पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह मुंशी सचिन के साथ कैराना कचहरी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव सिक्का जा रहे थे। इस मामले में मृतक के छोटे भाई इस्तकार ने अपनी पत्नी मरियम उर्फ समर, साला उजेफा व हमजा निवासीगण बड़ौत और चमन निवासी कांधला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी मरियम, हमजा और चमन को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के मुकदमे में अधिवक्ता गुलजार अहमद अपने भाई की पैरवी कर रहे थे, जिस कारण उनके मुकदमे में आपसी सुलह नहीं हो पा रही थी। इसके चलते अधिवक्ता की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस केस में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed