{"_id":"5da9fe7a8ebc3e01431c1f89","slug":"three-accused-wanted-in-gangster-arrested-shamli-news-mrt4492681127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को झिंझाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर में वांछित क्षेत्र के गांव नाईनंगला नवीन के पूर्व प्रधान शौकीन राणा व जुल्फिकार और शामली निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक तीनों आरोपियों पर करीब दो माह पूर्व देहरादून निवासी रीटा निवासी राजपुरा रोड ने 23 बीघा जमीन का इकरारनामा कराकर 19 लाख रुपये नकद, 15 लाख और 16 लाख रुपये यानी कुल 31 लाख रुपये के दो चैक धोखाधड़ी से हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मुकदमे में तीनों आरोपियों ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले रखी है। थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शौकीन और जुल्फिकार पर पांच मुकदमे है जबकि चार मुकदमों में ये तीनों शामिल रहे हैं।