फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Those with more than two children should not get the right to vote

दो से ज्यादा बच्चे वालों को न मिले वोट का अधिकार

Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those with more than two children should not get the right to vote
जलालाबाद में जनसंख्या नियंत्रण के लिए काननू बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नसंख्या समाधान ? - फोटो : SHAMLI
दो से ज्यादा बच्चे वालों को न मिले वोट का अधिकार
विज्ञापन

जलालाबाद। जनसंख्या नियंत्रण के लिए काननू बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश में निकाली जा रही यात्रा का जलालाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया।
संस्था की राष्ट्रीय संयोजिका रूबी चौधरी, सह संयोजिका ममता के नेतृत्व में फाउंडेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि देश में जाति, धर्म व भाषाई बंधनों से ऊपर उठकर जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो। कानून में प्रावधान किया जाए कि तीसरी संतान उत्पन्न करने वाले दंपती को मिलने वाली सभी प्रकार की सरकारी सहायता समाप्त कर उनका मताधिकार समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर को यात्रा प्रयागराज पहुंचेगी। जहां पर शाम को दीपमाला कार्यक्रम होगा। उसी दिन सभी प्रदेश वासी अपने घरों पर पांच दीपक जलाकर ताली, थाली, कटोरी, चम्मच बजाकर इस कानून बनाने के समाधान को लेकर प्रार्थना करेंगे। भाजपा नेता जनेश्वर सैनी के हाईवे स्थित प्रतिष्ठान पर भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, बबली कश्यप, नरेश शर्मा, चक्रेश राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुमलता पाल, रूबी चौधरी, नामित सभासद नरेश कुमार, रविता आर्य व बबली कश्यप नामित सभासद आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed