{"_id":"622a50c8e66d7857cd2158c5","slug":"those-who-pass-the-scholarship-exam-will-get-48-thousand-shamli-news-mrt5800148115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे 48 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे 48 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा नौ से 12वीं तक लगातार चार वर्षों तक एक हजार रुपये प्रति माह यानी कुल 48 हजार रुपये मिलेंगे।
बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च है। डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी www.entdata.co.in पर उपलब्ध है। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में होगी।
उन्होंने बताया जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2020-21 में कक्षा सात की परीक्षा पास की और सत्र 2021-22 में परिषदीय, राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत हो और उनके अभिभावकों की वार्षिक आय डेढ़ रुपये तक है, वे आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
विज्ञापन
आवेदन के समय विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, चुनौती ग्रस्त श्रेणी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित विद्यार्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी से निर्गत आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।
प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का होना चाहिए। अगर आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं होता तो उस विद्यार्थी को सामान्य श्रेणी का माना जाएगा। बीएसए ने सभी शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।