फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This year hundred entrepreneurs sought loan for rim-axle industry

इस साल 100 उद्यमियों ने रिम-धुरा उद्योग के लिए मांगा ऋण

Sat, 22 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
This year hundred entrepreneurs sought loan for rim-axle industry
इस साल सौ उद्यमियों ने रिम-धुरा उद्योग के लिए मांगा ऋण
विज्ञापन

शामली। वर्ष 2020-21 में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले में चयनित रिम-धुरा उत्पाद को विकसित करने के लिए 100 उद्यमियों ने ऋण लेने के लिए आवेदन किया है। लखनऊ से आई यूपिको की ओर से तीन सदस्यीय टीम ने उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया।

शनिवार को शहर के कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में उद्यमियों की दस दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। वन डिस्ट्रिक वन उत्पाद के रूप में जिले में चयनित रिम-धुरा उत्पाद को विकसित करने के लिए उद्यमियों को लखनऊ से आई यूपिको की ओर से तीन सदस्यीय टीम में शामिल सतीश चंद तिवारी, आनंद तिवारी, सांवल प्रसाद ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उद्यमियों को अपना उद्योग विकसित करने के लिए बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यूपिको के प्रशिक्षक सतीशचंद तिवारी ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण दो सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। शामली जिला एक जनपद व एक उत्पाद में रिमधुरा उद्योग में शासन स्तर से चयनित है। वर्ष 2020-21 के लिए रिमधुरा उत्पाद के लिए 100 उद्यमियों ने ऋण योजना के लिए आवेदन किया है। मुद्रा लोन के माध्यम से उद्यमियों को बैंकों को 50 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए जाएंगे। योजना में लोन के लिए आवेदकों को साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed