{"_id":"5f67a1428ebc3e733844d5f2","slug":"this-time-there-will-not-be-spot-counseling-shamli-news-mrt502305217","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार नहीं होगी स्पॉट काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार नहीं होगी स्पॉट काउंसिलिंग
विज्ञापन
इस बार नहीं होगी स्पॉट काउंसिलिंग
शामली। पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 30 सितंबर से काउंसिलिंग वेबसाइट पर शुरू होगी। कोरोना संक्रमण के चलते इस साल स्पॉट काउंसिलिंग नहीं होगी।
पॉलीटेक्निक की उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन हुई है। जिले में आरके इंटर कॉलेज शामली में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा हुई थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में 437 में 243 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 194 छात्र अनुपस्थित रहे थे। जिले में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का केंद्र नहीं था। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक शामली के प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 सितंबर को परिषद के वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 30 सितंबर से राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग वेबसाइट पर शुरू होगी। काउंसिलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे। उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने वाले छात्र पहले से ही अपना नवीनतम आरक्षण, आय, निवास प्रमाण पत्र जो इंटरनेट पर सत्यापित हो, उसे तैयार रखें।
त्रुटि को ठीक करने का मिलेगा मौका
प्राचार्य ने बताया कि काउंसिलिंग के रजिस्ट्रेशन के समय छात्र के वर्ग, उपवर्ग, जेंडर, जन्म तिथि तथा स्टेट कैटेगरी में यदि कोई त्रुटि है तो छात्र उसे संशोधित कर सकता है। परिषद की विवरण-पुस्तिका वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसिलिंग के लिए छात्र के मोबाइल नंबर पर प्रवेश से संबंधित जानकारियां व पासवर्ड एसएमएस से उपलब्ध कराए जाएंगे।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक बना सहायता केंद्र
शामली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए प्रत्येक जिले में राजकीय या अनुदानित पॉलीटेक्निक कॉलेज को सहायता केंद्र बनाया है। जिले में राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज को सहायता केंद्र बनाया गया है। छात्र को कॉलेज आवंटन के बाद अपने डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र व आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ सहायता केंद्र पर उपस्थित होकर सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद छात्र के लॉगिन पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से कालेज का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। उसे किसी अन्य जनपद में जाने की जरूरत नहीं होगी।