फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   This time the room inspectors will get identity card through QR code.

Shamli News: इस बार कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड से मिलेगा परिचय पत्र

Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
This time the room inspectors will get identity card through QR code.
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। पहली बार कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों को क्यूआर कोड के माध्यम से परिचय पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, स्नातक का विषय, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। क्यूआर कोड स्कैन कर ड्यूटी पर तैनात शिक्षक और कर्मचारी के बारे में जानकारी ली जा सकती है। केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण जिला स्तर पर कराया जाएगा।
-कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र वेबसाइट पर किए अपलोड
जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाने में केंद्र व्यवस्थापक खेल कर देते हैं। विषय से संबंधित बाहरी शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात कर दिया जाता था। केंद्र व्यवस्थापकों की इस मनमानी पर परिषद ने रोक लगाने के लिए कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया को बदल दिया है। परिषद ने स्कूलों में तैनात शिक्षकों का पूरा डाटा पहले ही वेबसाइट पर अपलाेड करा लिया था। इस डाटा के आधार पर शिक्षकों के परिचय पत्र जारी किए गए हैं। परिचय पत्र पर शिक्षक का पूरा विवरण दिया गया है। शिक्षक की ड्यूटी जिस केंद्र पर लगेगी उसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग से दी जाएगी।
विज्ञापन

-सात से दस फरवरी के बीच प्रवेश पत्र आने की उम्मीद
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र अभी तक परिषद की तरफ से नहीं भेजा गया है। विभाग का मानना है कि सात से 10 फरवरी के बीच प्रवेश पत्र कार्यालय को मिल जाएंगे। इसके बाद 15 फरवरी तक उनको कॉलेजों में पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed