{"_id":"628540eba4da005ec958390d","slug":"this-time-the-brick-stone-rate-will-be-rs-605-per-thousand-shamli-news-mrt5891677102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा मजदूरों को पथाई रेट 605 रुपये प्रति हजार मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठा मजदूरों को पथाई रेट 605 रुपये प्रति हजार मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले के ईंट भट्ठा मजदूरों को इस बार 605 रुपये प्रति हजार ईंट पथाई रेट मिलेगा। सहायक श्रमायुक्त ईंट भट्ठा मजदूरों की पंजीकृत यूनियन और जिला ईंट निर्माता समिति की जल्द ही संयुक्त बैठक में इसकी घोषणा करेंगे।
पिछले एक साल से असंगठित मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल के नेतृत्व में ईंट भट्ठा मजदूर सरकार की ओर से निर्धारित ईंट पथाई रेट दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस बाबत मोर्चा ने सहायक श्रमायुक्त संतोष अग्रहरि को ज्ञापन दिया था। जिसमें ईंटों के पथाई व भराई और निकासी रेट घोषित करने का अनुरोध किया था। बुधवार को जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल के साथ ईंट भट्ठा मजदूर बनत ट्राजिट हॉस्टल स्थित श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचे। जिसमें बागपत के जिलाध्यक्ष सुकरमपाल, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार, राजेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सोनू, रवि, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
बाद में सहायक श्रमायुक्त संतोष कुमार अग्रहरि ने बताया कि बुधवार को कैराना में ड्यूटी लगने के कारण बाहर थे, लेकिन जिले के ईंट भट्ठा मजदूरों का पथाई रेट 605 रुपये दिए जाने के आदेश सुरक्षित कर लिया गया है। जल्द ही जिले के सहायक श्रमायुक्त ईंट भट्ठा मजदूरों की पंजीकृत यूनियन और जिला ईंट निर्माता समिति की संयुक्त बैठक में ईंटों के पथाई, भराई और निकासी रेट घोषित करेंगे।