{"_id":"61c37458bbc403580e1e0a6e","slug":"this-negligence-is-giving-knock-to-corona-shamli-news-mrt5702721164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये लापरवाही दे रही कोरोना को निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये लापरवाही दे रही कोरोना को निमंत्रण
विज्ञापन
शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये लापरवाही दे रही कोरोना को दस्तक
शामली। आसपास के जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ आदि में कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। साथ ही यूपी समेत देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिल चुके हैं, लेकिन लोगों में कोरोना को लेकर सावधानी नहीं बरती जा रही है।
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना से बचाव के इंतजाम करने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हुए हैं। जिले में कोरोना को लेकर लोग जहां बेपरवाह बने है, वहीं प्रशासन भी ढिलाई बरत रहा है। बुधवार को शहर के बाजार, रोडवेज बस स्टैंड और अस्पताल का हाल देखा तो न तो सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा था और न ही फेस मास्क लगाया जा रहा है। ऐसे में लोगों की लापरवाही और प्रशासन की ढिलाई भारी पड़ सकती है।
रोडवेज बस स्टैंड... समय दोपहर 1.30 बजे
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। यात्री बस के इंतजार में खड़े थे। भीड़ के दौरान लोग एक-दूसरे से सटे खड़े थे। देेखने से लग रहा था कि कोरोना का किसी को कोई डर नहीं था। सोशल डिस्टेंस का पालन कतई नहीं हो रहा था। इक्का दुक्का को छोड़ दें, तो किसी ने मास्क नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
गांधी चौक, सब्जी मंडी दोपहर 11.30 बजे
शहर के बाजार गांधी चौक में लोगों की आवाजाही थी। दुकानों पर लोग खरीदारी कर रहे थे। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा और न ही किसी ने मास्क लगाया हुआ था। दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। यही हाल नाला पटरी सब्जी मंडी में देखने को मिला। भीड़ में कहीं पर कोरोना संक्रमण को लेकर कोई बचाव के लिए सावधानी नहीं बरती जा रही।
सीएचसी शामली, समय दोपहर 11.00 बजे
सीएचसी शामली में दोपहर के समय मरीज उपचार के लिए आए थे। मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी थी, लेकिन वहां पर कोरोना से बचाव को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही थी। सोशल डिस्टेंस का पालन न मास्क लगा था। औषधि वितरण कक्ष में बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने भी मास्क नहीं लगाया था।
कोट
कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरते। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और भीड़ में जाने से बचे। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़- फोटो : SHAMLI