फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Thieves committed theft at a sweet shop.

Shamli News: चोरों ने मिठाई की दुकान में की चोरी

Wed, 17 Jun 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 17 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves committed theft at a sweet shop.
शामली। शहर के व्यस्त विजय चौक क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रदीप संगल ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो मुख्य ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान से गैस सिलिंडर, इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान गायब था। पीड़ित का कहना है कि विजय चौक पर सुरक्षा की दृष्टि से रातभर पुलिस की तैनाती रहती है। इसके बावजूद चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

ट्रेन में व्यापारी से मारपीट
शामली। शहर के मुजफ्फरनगर रोड निवासी कन्फेक्शनरी व्यापारी राजीव जैन ने ट्रेन में कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। राजीव जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह सामान खरीदने के लिए ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। आरोप है कि बलवा स्टेशन के पास एक यात्री से सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज कुछ युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed