फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be seven banams in total for the entire land

पूरी जमीन के कुल सात होंगे बैनामे

Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be seven banams in total for the entire land
पूरी जमीन के कुल सात होंगे बैनामे
विज्ञापन

कैराना। ऊंचा गांव में पीएसी कैंप और रसूलपुर गुज्जर में फायरिंग रेंज के लिए जमीन के बैनामों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों स्थानों के लिए 87 किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। जिसके लिए केवल सात बैनामे होंगे। डीएम के निर्देश पर शामली एआईजी स्टांप ने बैनामे का प्रारूप तैयार करके डीएम को भेजा है।
ऊंचागांव में पीएसी कैंप के लिए खरीदी जाने वाली 24.8697 हेक्टेयर भूमि का 65 किसान बैनामा करेंगे, जबकि रसूलपुर गुज्जर में फायरिंग रेंज के लिए खरीदी जाने वाली 6.8565 हेक्टेयर जमीन का 22 किसान बैनामा करेंगे। तहसीलदार रनवीर सिंह ने बताया कि सभी किसानों की जमीन संबंधी अभिलेख एआईजी स्टांप शामली के पास पहुंच गए हैं। एआईजी स्टांप बैनामे का प्रारूप तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, एआईजी स्टांप मेवा लाल पटेल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पीएसी कैंप की खरीदी जाने वाली जमीन के बैनामे का प्रारूप तैयार करके डीएम को भेज दिया गया है। उनकी टीम ने सभी 87 किसानों के नाम, उनकी जमीन की पैमाइश, जमीन की सीमाबंदी और पहचान आदि की रिपोर्ट बना ली है। प्रारूप के सत्यापित होते ही सभी 87 किसानों की जमीन खरीदन के लिए कुल सात बैनामे कराए जाएंगे। बैनामों की ड्राफटिंग पुरी होने के बाद डीएम के आदेश पर कैराना तहसील में सभी सात बैनामे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed