फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be no opposition to Muzaffarnagar Panchayat: Naresh Tikait

मुजफ्फरनगर पंचायत का कोई विरोध नहीं होगा

Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
There will be no opposition to Muzaffarnagar Panchayat: Naresh Tikait
मुजफ्फरनगर पंचायत का कोई विरोध नहीं होगा : नरेश टिकैत
विज्ञापन

शामली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मुुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली किसान पंचायत का कोई विरोध नहीं करेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज में पांच सितंबर को किसान महापंचायत बुलाकर किसान हित के मुद्दे उठाए गए थे। मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर की किसान पंचायत में किसान हित के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। वह चाहते हैं कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान दबाव बनाए।
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में 26 सितंबर को किसान पंचायत बुलाने की घोषणा कर रखी है। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक की ओर से पंचायत के लिए खापों के चौधरियों को न्योता दिया गया। बालियान खाप और गठवाला के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह को न्योता न दिए जाने के बाद शामली-मुजफ्फरनगर, बागपत जिले में 26 सितंबर को होने वाली पंचायत के विरोध की सुगबुगाहट खापों के चौधरियों और थांबेदारों में शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को आखिरकार भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि मुजफ्फरनगर में होने वाली 26 सितंबर की होने वाली किसान पंचायत का कोई विरोध नहीं है। वह भी किसान हित के लिए पंचायत कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि किसानों हितों के मुद्दों के लिए बकाया गन्ना भुगतान, नया गन्ना मूल्य घोषित करने और तीन कृषि कानून वापसी के लिए सरकार पर किसान संगठन दबाव बनाए। उधर, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि 26 सितंबर की पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान, नए पेराई सत्र का 370 रुपये गन्ना मूल्य घोषित किए जाने और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर बुलाई गई है। पंचायत में शामली, मुजफ्फरनगर व बागपत जिले के किसान आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed