फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There will be a fight for the post of District Panchayat President

-जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ शुरु, रालोद- सपा का सयुंक्त प्रत्याशी का होगा भाजपा से मुकाबला

Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
There will be a fight for the post of District Panchayat President
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होगा घमासान
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ प्रारंभ हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए घमासान होना तय है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रालोद- सपा के साथ भाजपा के बीच कांटे का मुकाबले होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा से वार्ड 14 से मधु और सपा रालोद का वार्ड एक से अंजली संयुक्त प्रत्याशी होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति की महिला आरक्षित है। अनुसूचित जाति महिला पर वार्ड आठ से अरविंद झाल की पत्नी सुनीता के हार जाने के बाद रालोद की दावेदारी खत्म हो गई है। सपा की अंजली वार्ड एक अनुसूचित जाति कोटे से जिला पंचायत सदस्य के रूप मे जीत दर्ज कर चुकी है। वार्ड 14 से भाजपा की मधु जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा मधु को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में उतारने की तैयारी में है। दूसरी ओर रालोद-सपा संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पद अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसी बात की पुष्टि रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमेन भी कर चुके हैं
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत के वार्ड एक से अंजली के साथ प्रमाण् पत्र लेने आए सपा नेता ठाकुर शेर सिह राणा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर एक से अंजली को सपा और रालोद प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाएंगे। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में मुकाबला होगा। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्रवधू शैफाली चौहान वार्ड 16 से जिला पंचायत सदस्य बन चुकी हैं। वार्ड 14 से मधु भी उनके प्रभाव से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रभाव से भाजपा समर्थित के रूप में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 4 पर डॉक्टर नीरज सैनी व वार्ड नंबर पांच पर डौली पत्नी अरुण सिंह चुनी जा चुकी है। रालोद के पांच सीमा मलिक 18्,वार्ड 19 से उमेश कुमार, वार्ड 17 से अमित कुमार, वार्ड 15 से अरविंद पंवार, वार्ड 11 से फरजाना व सपा कोटे से वार्ड एक से अंजली, वार्ड 13 से विनोद चौहान जीत कर आए हैं। सपा नेता शेर सिह राणा और निर्दलीय जीत कर आई ओमवती के पुत्र जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनिल टीनू की दोस्ती जगजाहिर है। निर्दलीय ओमवती मिलाकर रालोद सपा के पास आठ जिला पंचायत सदस्य है। अभी तक रालोद ओर सपा समर्थित सदस्य भाजपा पर भारी है।

जिला पंचायत अध्यक्ष गैर भाजपाई होगा : सुधीर
शामली। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार ने कहा कि विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले पंचायत चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्रामीण जनता भाजपा सरकार की नीतियों विरोध में है तथा उसे हटाने के लिए चुनावों का इंतजार कर रही है। शामली में सुरेश राणा जैसे ताकतवर केबिनेट मंत्री, तीन में से दो विधायक तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष होने तथा सत्ता पक्ष का लाभ उठाने के बाद भी भाजपा के 19 में से केवल चार जिला पंचायत सदस्यों को जिता पाई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की नीतियों के समर्थन भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को वोट दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव के संबंध में कहा कि सपा ने चुनावों से पहले ही स्पष्ट कर दिया है। पार्टी की रणनीति भाजपा प्रत्याशियों को हराना तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ग़ैर भाजपाई अध्यक्ष बनाना है। शामली में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पार्टी की अनुसूचित जाति की प्रत्याशी वार्ड एक से सबसे अधिक वोटों से विजयी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed