फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There was a crowd of fever patients in the health fair

आरोग्य मेले में रही मरीजों की भीड़, 1381 को मिला उपचार

Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
There was a crowd of fever patients in the health fair
आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के रहे। अक्तूबर से लेकर अब तक आयोजित हुए आरोग्य मेले में इस बार मरीज सबसे ज्यादा रहे। आरोग्य मेले में 1361 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के 120 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। आरोग्य मेले में 40 प्रतिशत मरीज बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के रहे। इसके अलावा त्वचा, श्वांस, पेट दर्द व गैस के मरीज रहे। रविवार को आयोजित मेले में 1361 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 321 बच्चे, 545 महिला और 495 पुरुष शामिल रहे। सबसे ज्यादा मरीज 81 मरीज हरड़ फतेहपुर पीएचसी पर आए जबकि सबसे कम 39 मरीज कैराना अरबन पीएचसी पर रहे। आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के 120 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोग्य मेले में 25 चिकित्सक और 102 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रही। आरोग्य मेले में 1361 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में मरीजों की संख्याओं पर नजर
6 नवंबर - 1361
16 अक्तूबर - 1129
23 अक्तूबर - 988
30 अक्तूबर - 1101
9 अक्तूबर - 1118
2 अक्तूबर - 1099
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed