फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   There is no system in the district for cancer treatment

कैंसर के इलाज की जिले में नहीं कोई व्यवस्था, रेफर किए जाते हैं मरीज

Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no system in the district for cancer treatment
कैंसर के इलाज की जिले में नहीं है व्यवस्था
विज्ञापन

शामली। जिले में कैंसर के मरीजों का उपचार की कोई व्यवस्था तक नहीं है, ऐसे में मरीजों को मेरठ, नोएडा या दिल्ली भेजा जाता है। आयुष्मान कार्ड धारकों को यदि कैंसर होता है तो उनको भी बाहर ही जाना पड़ेगा। जनपद में करीब दस हजार कैंसर के मरीज हैं। वहीं एनजीओ भी कैंसर के प्रति लोगों को जागरूकता अभियान चला रही है।
कैंसर की बीमारी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है और इसका सबसे बड़ा कारण है धूम्रपान व शराब का सेवन करना, क्योंकि धूम्रपान करने से मुंह में कैंसर होता है और शराब लीवर को खराब कर देती है, जिससे वह शरीर के अंदर कैंसर जैसी बीमारी को बढ़ावा देती है। कैंसर के इलाज के जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोई इंतजाम तक नहीं है और न ही इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में कैंसर की जांच करने की सुविधा तक मरीजों को नहीं मिल पा रही है और न ही यहां पर कोई स्पेशलिस्ट है। यदि कोई सरकारी अस्पताल में कैंसर के लक्षणों वाला मरीज आता है तो उसका बिना जांच करे ही रेफर कर दिया जाता है। मरीज को दिल्ली, नोएडा या फिर मेरठ सहित अन्य प्राइवेट अस्पतालों में अपनी जांच करानी पड़ती है। आयुष्मान कार्ड धारकों को भी कैंसर का इलाज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। जनपद में करीब दस हजार कैंसर के मरीज है, जो अन्य जनपदों व राज्यों में अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

समय पर जांच न होने पर बढ़ता है कैंसर
एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल का कहना है कि समय पर कैंसर की जांच न होने के कारण यह भयानक रूप ले लेता है। इसलिए मरीज को थोड़ा सा भी मुंह में जख्म होने पर इसकी जांच करानी चाहिए, ताकि इसका समय पर पता चलते ही उपचार शुरू हो जाए। नागरिकों को बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व शराब का सेवन करने से बचना चाहिए, जिससे वह पूरी तरह से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ कर रही लगातार जागरूक
एनजीओ किरण सेवा समिति के डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह कैंसर के प्रति लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैैं। यहां दस हजार से भी अधिक लोगों को कैंसर की बीमारी है। स्कूलों व कॉलेजों में अभियान चलाकर नशीली पदार्थ का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed